Pune Crime News: पुणे में ‘बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ)’ कंपनी में काम करने वाली 28 वर्षीय महिला की मंगलवार शाम को उसके पुरुष सहकर्मी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हमला शहर के येरवडा इलाके में स्थित कंपनी डब्ल्यूएनएस के पार्किंग स्थल में हुआ।
पुणे में BPO में काम करने वाली महिला की हत्या
धारदार हथियार से हमला
पीड़िता की पहचान शुभदा कोडारे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम कृष्णा कनोजा है, जो कंपनी के लेखा अनुभाग में काम करता था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल ने कहा, ‘‘प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध ने शाम करीब छह बजे कंपनी के पार्किंग स्थल में कोडारे की दाहिनी कोहनी पर धारदार हथियार से हमला किया। यह जानकारी मिली है कि ये हमला धन उधार लेने के विवाद का नतीजा था।’’
ये भी जानें- Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, शीतलहर को लेकर येलो Alert
संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि महिला का काफी खून बह रहा था और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कनौजा को हिरासत में लिया गया और शुभदा की बहन की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
इनपुटः भाषा
