Pune: पोर्शे कार मामले में किशोर पर बालिग की तरह मुकदमा चलाने की अपील, सुनवाई पूरी

Maharashtra Pune News Today (पुणे की खबर): पिछले साल पुणे की घटना है, एक नाबालिग पर आरोप लगा कि उसने नशे की हालत में दो लोगों पर पोर्शे (कार) चढ़ा दी। यह खबर देशभर में सुर्खियां बनी थी। इसमें दोनों घायलों की मौत हो गई थी। अब प्रॉसिक्यूशन (अभियोजन पक्ष) ने आरोपी किशोर पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाए जाने की रिक्वेस्ट की है। कोर्ट से यह मांग काफी समय से की जा रही थी लेकिन बचाव पक्ष इसपर सुनवाई नहीं होने दे रहा था।

Pune Porsche Case: पुणे में पोर्शे कार मामले में प्रॉसिक्यूशन ने किशोर न्याय बोर्ड (JJB) से 17 वर्षीय आरोपी पर बालिग की तरह मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए कहा कि उसने एक 'जघन्य' कृत्य को अंजाम दिया है।

pune porsche

पोर्शे कार दुर्घटना मामले में आरोपी को बालिग मानने की अपील (फाइल फोटो)

पिछले साल 19 मई को कल्याणी नगर इलाके में नशे की हालत में पोर्शे कार चला रहे नाबालिग आरोपी ने दो लोगों को कथित तौर पर कुचल दिया। यह खबर देशभर में सुर्खियां बनी थी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार आईटी प्रोफेशनल अनीश अवधिया और उसकी मित्र अश्विनी कोस्टा की मौत हो गयी थी।

End of Feed