पुणे में वोटर लिस्ट से 40 नाम हटाने की कोशिश, निर्वाचन अधिकारियों ने दर्ज कराई शिकायत

पुणे में भोसरी विधानसभा क्षेत्र के 40 मतदाताओं के नाम दूसरी जगह स्थानांतरित कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। निर्वाचन अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है और सभी 40 नाम वोटर लिस्ट में बहाल कर दिए गए हैं।

महाराष्ट्र में मतदाता सूची से नाम हटाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुणे के भोसरी विधानसभा क्षेत्र में 40 मतदाताओं के नाम उनकी जानकारी और सहमति के बिना दूसरी विधानसभा में स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन जमा किए गए थे। अक्टूबर 2024 में चार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से ये आवेदन ऑनलाइन भेजे गए। मामला सामने आने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, अब सभी 40 मतदाताओं के नाम दोबारा लिस्ट में शामिल कर दिए गए हैं।

West Bengal Voter List

सांकेतिक फोटो

निगड़ी थाने में दर्ज कराई शिकायत

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि अक्टूबर 2024 में चार मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर 40 आवेदन जमा किए गए थे, जिन्हें भोसारी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी जगह स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड के अतिरिक्त तहसीलदार और भोसारी विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी जयराज देशमुख ने इस संबंध में एक नवंबर को निगड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि यह शिकायत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दर्ज कराई गई थी।

End of Feed