दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, परिवार ने शव को सड़क पर रखकर किया जाम

दिल्ली के उस्मानपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या हो गई। स्कूटर से घर लौटते समय कुछ बाइकसवार ने उसका पीछा किया और उसे तीन गोलियां मार दी। जिसके बाद परिवार ने उसका शव सड़क पर रखकर दो घंटे तक जाम किया। मार्च में मृतक के छोटे भाई की भी हत्या हुई थी।

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में 34 वर्षीय एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक विक्की के परिवार ने हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर लगभग दो घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस ने बताया कि विक्की के छोटे भाई संजय की भी 26 मार्च को हत्या कर दी गई थी।

Crime

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मार्च में हुई थी छोटे भाई की हत्या

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) जॉय तिर्की ने कहा, "संजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसका (संजय) बड़ा भाई विक्की शनिवार को जब स्कूटर से घर लौट रहा था तो उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।"

End of Feed