'संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा हो गया', ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पृथ्वीराज चव्हाण का विवादास्पद बयान

कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गुजरात के आनंद पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और संस्थाओं पर सरकारी नियंत्रण के आरोप लगाए।

कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण गुजरात के आनंद पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के जरिए पार्टी चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को उठा रही है। चव्हाण ने इस दौरान चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठाए।

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पृथ्वीराज चव्हाण का विवादास्पद बयान

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पृथ्वीराज चव्हाण का विवादास्पद बयान

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि सरकार विरोध के संवैधानिक अधिकारों को लेकर असहज है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इतनी डरी हुई है कि लोगों को हवाई जहाज से गिरफ्तार किया जा रहा है और सोते समय उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति और विरोध के अधिकारों को छीना नहीं जाना चाहिए।

End of Feed