प्रयागराज : शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो स्वरूपरानी अस्पताल का नाम, राजभर ने की मांग

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि वैसे भी नेहरू परिवार के नाम पर प्रयागराज में 40 से अधिक संस्थान हैं। ऐसे में किसी के अपमान और सम्मान का सवाल नहीं उठेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

Pryagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने स्वरूपरानी अस्पताल का नाम अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की मांग की है। राजभर ने ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल का नामकरण करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वह अस्पताल का नाम बदलने का प्रस्ताव रखेंगे। प्रयागराज में अस्पताल का नाम बदलने की मांग तेज होती जा रही है।

Rajbhar

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर।

पिछली गलतियों को सुधारने का यह सही समय-राजभर

दरअसल, 9 अगस्त को काकोरी एक्शन की 100वीं वर्षगांठ है। अस्पतापल का नाम इसी दिन बदलने की मांग उठी है। राजभर ने कहा कि पिछली गलतियों को सुधारने का यही सही समय है। ठाकुर रोशन सिंह के योगदान और बलिदान को सम्मान मिलना चाहिए। राजभर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी ठाकुर रोशन सिंह के सम्मान में प्रस्ताव का समर्थन करने की अपील की है।

End of Feed