मर्डर के तार अतीक अहमद तक लेकिन उमेश पाल पर क्यों भड़कीं थीं पूजा पाल, कौन हैं वो

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 26, 2023, 10:06 AM IST

बताया जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या के 24 घंटे के बाद समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल उनके घर पहुंची थीं। उमेश पाल का परिवार से बहस भी हुई थी हालांकि समझाने बुझाने के बाद माहौल ठंडा हुआ।

Who is Pooja pal: तारीख 25 फरवरी 2023, समय शाम के पांच बजे। एक शख्स अपने घर में दाखिल हो रहा होता है कि एकाएक गोलियां चलने लगती हैं। उस शख्स के साथ उसका गनर भी होता है। अंधाधुंध फायरिंग और बमबाजी में की चपेट आए दो की मौत हो जाती है और तीसरा अस्पताल में मौत से लड़ाई लड़ रहा है। अब सवाल यह है कि हमला किस पर हुआ। जिस शख्स पर हमला हुआ उसका नाम उमेश पाल था और वो बीएसपी विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था। इस हत्याकांड में गुजरात की जेल में बंद कुख्यात माफिया अतीक अहमद का नाम सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अतीक अहमद, उसकी पत्नी, दो बेटों और भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस तफ्तीश और मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सामने आ रही है कि कुल सात बदमाशों में से से दो शूटर अतीक के हैं और उमेश पाल को सात गोली मारी गई थी। इन सबके बीच पूजा पाल को लेकर क्या खुलासा हो रहा है उसे भी समझना जरूरी है। बता दें कि पूजा पाल (इस समय समाजवादी पार्टी की विधायक) बीएसपी विधायक रहे राजू पाल की पत्नी और रिश्ते में उमेश पाल की बहन लगती हैं।

pooja pal

पूजा पाल, समाजवादी पार्टी की विधायक

उमेश पाल पर क्यों भड़की थीं पूजा पाल

बताया जा रहा है कि पूजा पाल एक बार उमेश पाल के घर गई थीं और वहां पर अतीक अहमद के गुर्गों को देखा था। जब उन्होंने अतीक के गुंडों को देखा तो उमेश पाल से पूछा था कि आखिर ये लोग कैसे यहां पर। उस घटना के बाद दोनों में मनमुटाव भी था। बता दें कि उमेश पाल भले ही राजू पाल से करीबी तौर पर जुड़ा रहा को जब गवाही का समय आया तो उसने अतीक के पक्ष में गवाही दी और कहा कि उसका अपहरण कर दबाव में बयान दिलाया गया।

End of Feed