उमेश पाल हत्याकांड: मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम प्रयागराज ने दिया आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 19, 2023, 10:22 AM IST

उमेश पाल हत्याकांड के बाद 27 फरवरी को पुलिस मुठभेड़ में अरबाज मारा गया था, इसके बाद छह मार्च को पुलिस ने शूट विजय चौधरी को मार गिराया था।

Umesh Pal murder case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में मुठभेड़ में मारे गए दोनों आरोपियों की मजिस्ट्रियल जांच होगी। इसको लेकर डीएम प्रयागराज ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, मुठभेड़ के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी व अपना बयान दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही गोपनीय साक्ष्य भी उपलब्ध करा सकता है। डीएम प्रयागराज ने कहा है कि 31 मार्च तक इस मामले में बयान दर्ज किए जाएंगे।

Umesh-Pal- murder- case (1)

उमेश पाल हत्याकांड में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

बता दें, उमेश पाल हत्याकांड के बाद दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में वारदात से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया था। दोनों आरोपियों की पहचान शूटर विजय चौधरी और अरबाज के रूप में हुई थी। 27 फरवरी को अरबाज धूमनगंज के नेहरू पार्क में मारा गया था, जबकि विजय चौधरी को कौंधियारा इलाके में छह मार्च को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया।

End of Feed