Atique Ahmed के करीबी पुलिसवालों पर योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, पूर्व DGP ने की ये मांग-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 1, 2023, 10:53 PM IST

Prayagraj News: अतीक अहमद के मददगार के रूप में पहचाने गए 25 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। जिन पुलिसकर्मियों को हटाया गया है उनमें दरोगा, उर्दू अनुवादक, सिपाही और हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के करीबी पुलिसवालों पर योगी सरकार ने ताबड़तोड़ एक्शन किया है, प्रयागराज में अब तक 25 पुलिसकर्मियों का तबादला किया जा चुका है, प्रयागराज पुलिस कमिश्‍नर ने अतीक अहमद के मददगार के रूप में पहचाने गए 25 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। जिन पुलिसकर्मियों को हटाया गया है उनमें दरोगा, उर्दू अनुवादक, सिपाही और हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

atiq ahmad in sabaemati Jail

अतीक अहमद के मददगार के रूप में पहचाने गए 25 पुलिसकर्मियों का तबादला

जिन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है इनमें से दारोगा मेराज खान को मुरादाबाद पीटीसी भेज दिया गया वहीं उर्दू अनुवादक मुनव्‍वर खान को हाथरस भेज दिया गया है जबकि सिपाही मोहम्‍मद आमिर खान को गोंडा और मेराज खान को जालौन जिले में भेजा गया है। वहीं इस बारे में यूपी के पूर्व DGP रहे विक्रम सिंह ने अपनी बात रखी है।

End of Feed