प्रयागराज में शुरू हुआ नॉर्थ इंडिया का पहला स्लीपिंग पॉड, जानें कैसे होगी बुकिंग और कितना है किराया

प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपिंग पॉड की सुविधा शुरू हो गई। यह उत्तर भारत में शुरू हुई पहली स्लीपिंग पॉड की सुविधा है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग की जा सकेगी। कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालु भी इसका लाभ ले सकेंगे।

Payagraj Junction Sleeping Pod: प्रयागराज जंक्शन पर उत्तर भारत की पहली स्लीपिंग पॉड की सुविधा शुरू हुई है। जिसके बाद यात्रियों को ट्रेन के सफर के दौरान इस स्टेशन पर रुकने के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी। कुंभ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालु भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इस कारण इस नई सुविधा को कुंभ मेला 2025 से पहले की तैयारियों के तहत अहम माना जा रहा है। स्लीपिंग पॉड को टिकट के आधार पर बुक कराया जा सकेगा। इसके लिए लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कर सकेंगे।

End of Feed