Ganga Water : गंगाजल को लेकर 'CPCB की रिपोर्ट' पर वैज्ञानिकों ने उठाए सवाल, 'संगम के जल' को लेकर कही ये अहम बात

Scientists on Ganga Water: वैज्ञानिकों ने कहा कि नाइट्रेट और फॉस्फेट जैसे तत्वों का रिपोर्ट में उल्लेख नहीं है, जो इसे अपूर्ण बनाता है। ऐसे में, केवल इस रिपोर्ट के आधार पर गंगाजल की गुणवत्ता पर सवाल उठाना ठीक नहीं रहेगा। वैज्ञानिकों ने संगम के जल को स्नान योग्य बताया है।

CPCB Report on Ganga Water: महाकुंभ में एक ओर देश-दुनिया के करोड़ों भक्त रोजाना त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में स्नान करके खुद को धन्य मान रहे हैं, वहीं हाल ही में आई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की एक रिपोर्ट ने लोगों के मन में संदेह पैदा कर दिया है। प्रख्यात वैज्ञानिक गंगाजल में स्नान को लेकर आई रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक तरफ उसे अपूर्ण बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट के अंशों को गलत ढंग से प्रसारित करने का संदेह जता रहे हैं।

Scientists on Ganga water

गंगाजल को लेकर 'CPCB की रिपोर्ट' पर वैज्ञानिकों ने उठाए सवाल

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार मिश्रा, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह तथा दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर आर.के. रंजन ने शुक्रवार को एक स्वर में कहा कि मौजूदा रिपोर्ट के आधार पर भी गंगा जल क्षारीय है, जो कि स्वस्थ जल निकाय का संकेत है। जल में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा के आधार पर इसे स्नान योग्य ही माना जाएगा।

End of Feed