28 फरवरी तक बंद हुआ प्रयागराज का ये रेलवे स्टेशन, महाकुंभ में उमड़ रही भयंकर भीड़ के चलते लिया फैसला

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को आज से 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यह स्टेशन मेला क्षेत्र के करीब स्थित है। प्रयागराज में रोजाना आ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। रविवार को छुट्टी के कारण प्रयागराज और आसपास के इलाकों में जाम देखा गया। आज भी कुछ जगहों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

Prayagraj Mahakumbh: प्रयागराज में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ महाकुंभ में स्नान के लिए आ रही है। जिसे देखते हुए रेलवे ने 28 फरवरी तक प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया है। प्रयागराज में कुल नौ रेलवे स्टेशन स्थित हैं। जिनमें से संगम रेलवे स्टेशन मेला क्षेत्र के नजदी है। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Prayagraj sangam station

प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन

आज भी कुछ जगहों पर जाम की स्थिति

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेनों में आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जिला प्रशासन के अनुरोध पर प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद करने का फैसला लिया है। यह रेलवे स्टेशन 17 फरवरी यानी आज से 28 फरवरी तक बंद रहेगा। बता दें कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इससे पहले ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। शहर के भीतर और बाहर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण से शहर और उसके आसपास के इलाकों में जाम देखा गया था। हालांकि, इस समय ट्रैफिक व्यवस्था ठीक चल रही है। कुछ-कुछ जगहों पर ही जाम की स्थिति है।

End of Feed