प्रयागराज की नैनी जेल में पुलिस और प्रशासन ने अचानक छापेमारी की, गौर हो कि अतीक अहमद के बेटे अली इसी जेल में बंद हैं, पुलिस ने अली और उसके गुर्गों के बैरक को चेक किया, जेल में बंदियों ने बर्तन को घिस कर उसे हथियार बना लिया था। चम्मच से बनाए गए चाकू, लाइटर और बीड़ी, माचिस और अन्य आपत्तिजनक सामान वहां से मिलने की बात कही जा रही है।
प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने सेंट्रल जेल नैनी में रात में छापा मारा
अधिकारियों ने जेल का कोना-कोना छाना, अधिकारियों ने स्पेशल सिक्योरिटी सेल में बैरक नंबर 5 के बदल अतीक अहमद के चबूतरे की भी जांच की। वहीं कैदियों के बैरक से बाड़ी, सिगरेट, चाकू व लाइटर मिलने की खबर सामने आ रही है।
अली रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद
अली अहमद के खिलाफ उसके रिश्तेदार जीशान ने दिसंबर 2021 को करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 5 करोड़ की रंगदारी मांगने, मारपीट करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था, अली अहमद पर आरोप है कि वह अपने साथियों संग उसके घर गया था।
सूचना मिली थी कि जेल में मोबाइल का प्रयोग किया जा रहा है
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने अचानक नैनी केंद्रीय कारागार में छापा मारा, पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल में मोबाइल का प्रयोग किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान कमिश्नर रमित शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी संजय खत्री, आईजी रेंज चंद्र प्रकाश, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत आदि अधिकारी रहे।
