Prayagraj: अब शहर रोशन होगा 2 करोड़ से, अप्रैल से इतनी बढे़गी हाउस टैक्स की दरें, नगर निगम की बैठक में लिए ये प्रस्ताव

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 08:57 PM IST

Prayagraj: प्रयागराज के लोगों का इस साल में बढ़ाया गया हाउस टैक्स अगले वित्तिय साल में अप्रैल माह से देना होगा। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की मौजूदगी में हुई बैठक में नगर निगम और जलकल का पुनरीक्षित बजट पारित किया गया है। शहर की रोशनी व्यवस्था बेहतर करने के लिए 2 करोड़ रुपए का बजट बढ़ाया गया है। आगामी 8 दिसंबर से शहर में अन्नपूर्णा रसोईं शुरु की जाएगी। जहां पर जरूरतमंद लोगों को महज 10 रुपए में भरपेट खाना दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगामी साल के अप्रैल माह से बढ़ेगी हाउस टैक्स की दरें
  • शहर की रोशनी व्यवस्था में सुधार के लिए दो करोड़ का बजट स्वीकृत
  • 8 दिसंबर से अन्नपूर्णा रसोई में 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना


Prayagraj: त्रिवेणी संगम नगरी प्रयागराज के लोगों का इस साल में बढ़ाया गया हाउस टैक्स अगले वित्तिय साल में अप्रैल माह से देना होगा। नगर निगम के सदन में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की मौजूदगी में हुई बैठक में नगर निगम और जलकल का पुनरीक्षित बजट पारित किया गया है। बता दें कि, बैठक में शहर के विकास को लेकर कई प्रमुख फैसलों पर मुहर लगाई गई है।

Prayagraj News

प्रयागराज नगर निगम में 5 साल के विकास पर जारी पुस्तिका का विमोचन करते हुए महापौर व अन्य

हालांकि हाउस टैक्स बढ़ाने के मामले में जिन लोगों का हाउस टैक्स बढ़ाया गया है, उन पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही इस प्रस्ताव को पारित किया गया है। जिसके बाद शहर के 2 लाख 28 हजार मकान मालिकों को राहत मिली है। बैठक में शहर की रोशनी व्यवस्था बेहतर करने के लिए 2 करोड़ रुपए का बजट बढ़ाया गया है। बैठक में नगर निगम के अधिकारियों के अलावा पार्षद भी मौजूद रहे। इस मौके पर पांच साल के विकास को लेकर जारी की गई एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

End of Feed