Prayagraj News: ड्रोन से होगी माघ मेले के चप्पे-चप्पे की निगरानी, ये सुविधाएं मिलेंगी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 01:56 PM IST

Prayagraj: इस बार मेले की तैयारियों की क्वालिटी और प्रोग्रेस की निगरानी व समीक्षा ड्रोन से करने का निर्णय किया गया है। जिससे प्रतिदिन के कार्यों की प्रगति की जानकारी मिलती रहे। अधिकारियों को पत्तल को पॉलिथीन के विकल्प के तौर पर प्रमोट करने का निर्देश दिया है। पहली बार स्वच्छ भारत अवार्ड के लिए मेला क्षेत्र का सर्वे होगा। मेला प्रशासन ने आकर्षक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी की है। जिससे सभी वेंडर्स एक समान दिखेंगे। वहीं इस बार 5 सौ बेड की डॉरमेट्री भी तैयार की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेले की तैयारियों की निगरानी व समीक्षा ड्रोन से करने का निर्णय
  • पॉलिथीन मुक्त मेले के लिए पत्तल को प्रमोट किया जाएगा
  • पहली बार स्वच्छ भारत अवार्ड के लिए मेला क्षेत्र का होगा सर्वे

Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले की तैयारियां परवान पर हैं। प्रशासन की ओर से इस बार मेले की तैयारियों की क्वालिटी और प्रोग्रेस की निगरानी व समीक्षा ड्रोन से करने का निर्णय किया गया है। जिससे प्रतिदिन के कार्यों की प्रगति की जानकारी मिलती रहे। इसी कड़ी में मेला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की समीक्षा प्रमुख सचिव, नगर विकास अमृत अभिजात ने वीसी के जरिए की। इस मौके पर उन्होंने मेला प्रशासन को मेले के काम में ली जा रही सामग्री समेत कार्यों के मामले में गुणवत्ता में समझौता नहीं करने के निर्देश भी दिए। वहीं वेंडरों के कार्यों की मॉनिटरिंग मजिस्ट्रेट स्तर पर करने के निर्देश दिए।

Prayagraj News

प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त व अन्य अधिकारी

बता दें कि, प्रमुख सचिव नगर विकास ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 20 दिसंबर तक मेले से संबंधित तैयारियां पूरी करने की डेडलाइन दी है। इसके बाद कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सचिव की ओर से भूमि आवंटन के लिए एक मैट्रिक्स तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिससे संस्थाओं के बीच टकराव की संभावना को कम किया जा सके।

End of Feed