प्लेटलेट्स की जगह मरीज को चढ़ाया मौसंबी का जूस! डेंगू मरीज की मौत के बाद हरकत में प्रशासन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 02:54 PM IST

प्रयागराज के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के भवन का निर्माण बिना मैप पास कराए किया गया था। इस हॉस्पिटल के डॉक्टर पर आरोप है कि उसने डेंगू के एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसंबी का जूस चढ़ा दिया था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अस्पताल के मालिक को नोटिस भेज दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज प्रशासन का ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग के खिलाफ एक्शन
  • डेंगू मरीज के परिजनों ने नकली प्लेटलेट्स चढ़ाने का लगाया आरोप
  • प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अस्पताल के मालिक को भेजा नोटिस

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के भवन का निर्माण बिना प्रयागराज विकास प्राधिकरण से मैप पास कराए किया गया था। यह वही हॉस्पिटल है, जहां पर डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसंबी का जूस चढ़ाया गया था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर अस्पताल के मालिक के नाम की नोटिस भेज दिया गया है।

Prayagraj News

प्रयागराज ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर

अस्पताल में भेजे गए नोटिस में बिना नक्शा पास कराए भवन क्यों बनाया गया है? इसका जवाब मांगा गया है। साथ ही पूरे डॉक्यूमेंट के साथ 28 अक्टूबर तक स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है। वहीं नोटिस में आदेश नहीं मानने पर जल्द बुलडोजर चलाने की बात कही गई है।

End of Feed