Prayagraj: माघ मेले में जाने से पहले चैक कर लें रूट, इन खास दिनों में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 08:12 PM IST

Prayagraj: इस बार माघ मेले के सभी 6 स्नान पर्वों पर प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से पैसेंजर्स एंट्री नहीं कर सकेंगे। सभी स्नान पर्वों सहित एक दिन पहले और एक दिन बाद सिविल लाइंस से यात्रियों का प्रवेश बंद रहेगा। माघ मेला 6 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है। इस दौरान प्रमुख तौर पर से 6 स्नान पर्व होंगे व मेला महाशिवरात्रि यानी 18 फरवरी को संपन्न होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों पर रेलवे ने की नो एंट्री
  • यात्रियों को आधा किमी घूमकर प्लेटफर्मों पर जाना पड़ेगा
  • इस दौरान प्लेटफार्म पर टिकट नहीं बेचने का रेलवे ने लिया फैसला

Prayagraj: प्रयागराज माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये एक अहम खबर है। इस बार माघ मेले के सभी 6 स्नान पर्वों पर प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से पैसेंजर्स एंट्री नहीं कर सकेंगे। पैसेंजर्स को इस दौरान लंबा चक्कर लगाते हुए सिटी साइड से ही एंट्री दी जाएगी। बता दें, यह व्यवस्था 5 जनवरी से लागू की जाएगी। इस दौरान सभी स्नान पर्वों सहित एक दिन पहले और एक दिन बाद सिविल लाइंस से यात्रियों का प्रवेश बंद रहेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक प्रमुख स्नान पर्वों पर रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट ना देने की तैयारी भी कर रहा है। गौरतलब है कि, इस बार माघ मेला 6 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है। इस दौरान प्रमुख तौर पर 6 स्नान पर्व होंगे व मेला महाशिवरात्रि यानी 18 फरवरी को संपन्न होगा।

Prayagraj News

माघ मेले के मुख्य स्नान पर्वों पर यहां रहेगी नो एंट्री (सांकेतिक तस्वीर)

पैसेंजर्स को होगी असुविधा

सभी स्नान पर्वों की तिथि सहित उससे एक दिन पहले एवं एक दिन बाद प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स की एंट्री बैन रहेगी। ऐसे में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस सहित वंदे भारत एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशनी होगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म 7 से 10 की ओर आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को लंबी दूरी तय कर शहर की ओर से यहां आना पड़ेगा। क्योंकि जिन पैसेंजर्स को सारनाथ, काशी, गोदान, कामायनी व बुंदेलखंड आदि ट्रेनें पकड़नी हैं। उन्हें शहर की तरफ से प्लेटफॉर्म तक लगेज सहित आने के लिए करीब आधा किमी का चक्कर लगाना पड़ेगा। प्रयागराज रेल मंडल के पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक, कोई अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए केवल स्नान पर्व पर ही नो एंट्री रहेगी।

End of Feed