Prayagraj News: सांड की दौड़ ने ली दो बहनों की जान, ऐसे हुआ हादसा, फिर पुलिस ने किया ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 08:32 PM IST

Prayagraj: गांव अभईपुर में दो कजिन बहनों की मौत हो गई। घर से शौच के लिए बाहर गई थी दोनों बहनें। सांड़ के दौड़ने पर वह भी बचने के लिए दौड़ी। इसी बीच दोनों दहशत के चलते मौके पर मौजूद कुएं में जा गिरी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत की असली वजह सामने आएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुएं में गिरने से दो कजिन बहनों की मौत
  • सांड़ के दौड़ने पर वह भी बचने के लिए दौड़ी
  • दहशत के चलते कुएं में गिरने से दोनों मौत हो गई


Prayagraj: प्रयागराज जनपद के गांव अभईपुर में कुएं में गिरने से दो कजिन बहनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरंभिक पड़ताल मे जानकारी सामने आई है कि, घर से शौच के लिए बाहर गई थी दोनों बहनें। इस बीच गली में सांड़ के दौड़ने पर वह भी बचने के लिए दौड़ी। इसी बीच दोनों दहशत के चलते मौके पर मौजूद कुएं में जा गिरी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

Prayagraj News

प्रयागराज में सांड ने दौड़ाया तो दहशत में कुएं में गिरी दो बहनों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

पुलिस के मुताबिक, गांव अभईपुर निवासी राम बहादुर यादव और मानिकचंद यादव सगे भाई हैं। जिसमें राम बहादुर की बेटी दीपा (14) और मानिक चंद की बेटी खुशबू (16) की मौत हो गई। इधर, डीसीपी गंगानगर अभिषेक कुमार अग्रवाल के मुताबिक, दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृत बालिकाओं के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

End of Feed