प्रयागराज

प्रयागराज में मासूम की हत्या का ऐसे खुला राज, हत्यारे की तरकीब जान पुलिस रह गई हैरान, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 07:53 PM IST

Prayagraj : कर्ज में डूबे एक चाचा ने रातों रात लखपति बनने की फिराक में मासूम भतीजे की हत्या कर दी। कातिल चाचा का प्लान उसे अगवा कर अपने भाई से फिरौती की रकम वसूलने का प्लान था। मगर परिजनों ने 9 साल के मासूम की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई तो आरोपी घबरा गया। इसके बाद उसने मासूम नमन का गला दबा हत्या कर दी व लाश को सीवर में फेंक दिया।

Image

प्रयागराज में फिरौती के लिए मासूम को अगवा कर चाचा ने कर डाली हत्या। (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्ज में डूबे कातिल चाचा ने मासूम भतीजे की कर दी हत्या
  • कातिल का प्लान भतीजे को अगवा कर फिरौती वसूलने का था
  • थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई तो आरोपी ने घबराकर उसकी हत्या कर दी

Prayagraj : संगम नगरी में रिश्तों के कत्ल की एक खौफनाक कहानी सामने आई है। जहां कर्ज में डूबे एक चाचा ने रातों रात लखपति बनने की फिराक में मासूम भतीजे की हत्या कर दी। हालांकि पहले कातिल चाचा का प्लान उसे अगवा कर अपने भाई से फिरौती की रकम वसूलने का था। मगर परिजनों ने 9 साल के मासूम की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई तो आरोपी घबरा गया।

इसके बाद उसने मासूम नमन का गला दबा हत्या कर दी व लाश को सीवर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक नमन के पिता राजेश के कजिन ब्रदर विकास सिंह पटेल व उसके मित्र संजू को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक नमन 21 जनवरी को घर से गायब हुआ था। इसके बाद 27 जनवरी को उसकी लाश बरामद हुई थी। बरामद हुआ है। घटना प्रयागराज के करछना इलाके की है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक यमुनानगर के घूरपुर थाना इलाके के गांव बाबू पुरवा निवासी राजेश कुमार पटेल बिजली विभाग में शहर के जार्ज टाउन ऑफिस में क्लर्क के पद पर है। राजेश के 3 बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। मझलात्र बेटा नमन (9) एक निजी स्कूल में पढ़ता था। पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता के मुताबिक 21 जनवरी को पड़ोसी सूरजभान की बेटी का बर्थडे था। आयोजन में शामिल होने राजेश भी अपनी पत्नी शशि और बच्चों के साथ पड़ोसी के घर गया था। इस बीच शाम को नमन पड़ोसी के घर से बाहर निकला व अचानक गायब हो गया। काफी देर तक नमन नहीं दिखा तो परिजनोंने उसकी तलाश शुरू की। कोई पता नहीं चलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जांच के बाद घूरपुर पुलिस ने एक अज्ञात मामला दर्ज किया। 5 दिन बाद जानकारी मिली कि, उसके बेटे की हत्या हो गई है। उसकी डेड बाॅडी को औद्योगिक क्षेत्र के संडवा कांप्लेक्स कॉलोनी के सीवर में फेंका गया है।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी विकास पर किसी को शक ना हो इसलिए वह लगातार बच्चे के मिलने के बारे मंे पूछता रहा व उसके परिजनों के साथ घूमता रहा। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात के काम में ली गई कार को तलाश किया गया तो आरोपी व उसके सहयोगी तक पुलिस पहुंची।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article