Prayagraj: अगले बुधवार को समूचे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं सगंम नगरी प्रयागराज की अनूठी होली किसी से छिपी नहीं है। यहां पर होली को कई परंपरागत तरीकों से मनाया जाता है। होली पर्व पर होने वाली रंगों की बिक्री परवान पर है। कोरोना महामारी के दो साल बाद अब एक बार फिर से बाजार ग्राहकों से गुलजार है।
प्रयागराज डीएम ने अधिकारियों को होली पर्व पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए
दुकानों पर इस बार हर्बल व ऑर्गेनिक रंगों की भरमार है। लोग भी अब घातक रसायनों वाले गुलाल व रंगों से बचने की जुगत में हैं। यह वजह है कि, इस बार लोगों में फलों की महक वाले हर्बल गुलाल व रंगों को खरीदने की होड़ है। जिसके चलते यहां के रंगों के व्यापार से जुड़े कारोबारी करीब 20 से 25 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं शहर में होली के मौके पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है।
