Mahakumbh: माघी पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा प्रयागराज स्टेशन, क्राउड मैनेजमेंट में जुटी GRP और RPF टीम, देखें वीडियो

Prayagra​j Railway Station Crowd on Magh Purnima Snan: आज महाकुंभ के पांचवे स्नान माघी पूर्णिमा के अवसर पर सिर्फ मेला क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रयागराज रेलवे स्टेशन भी श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। ट्रेनों में भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ दिखाई दे रही है। रेलवे स्टेशन पर आरीपीएफ और जीआरपी ने मोर्चा संभाला हुआ है और क्राउड मैनेजमेंट कर रहे हैं।

Mahakumbh Magh Purnima Snan: प्रयागराज में आज माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज में पांचवा स्नान है। मेला क्षेत्र में आज तड़के से ही श्रद्धालु बड़ी तादाद में शाही स्नान के लिए आ रहे हैं। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ आने का सिलसिला लगातार जारी है। महाकुंभ में जितनी भीड़ स्नान करने के लिए पहुंच रही है, उतनी ही भारी संख्या में लोग स्नान कर अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सिर्फ ट्रेन ही नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन पर भी भारी संख्या में भारी संख्या में श्रद्धालु सामान लिए बैठे नजर आए, जो अपने घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे है।

रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट

प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म भी श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं। जिसे देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी ने प्लेटफार्म पर मोर्चा संभाल रखा है। श्रद्धालुओं को ट्रेनों की जानकारी देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए अनाउंसमेंट की जा रही है। इसके साथ ही क्राउड मैनेजमेंट के लिए ट्रेन की बोगी में क्षमता के अनुसार ही श्रद्धालुओं को बैठाया जा रहा है। इस दौरान जो श्रद्धालुओं ट्रेन के गेट पर लटकर यात्रा करने का कोशिश कर रहे हैं। उन्हें आरपीएफ और जीआरपी द्वारा ट्रेन से उतारा जा रहा है। श्रद्धालुओं को यह भी जानकारी दी जा रही है कि रेलवे स्टेशन पर हर 15 मिनट पर दूसरी ट्रेन आ रही है। ऐसे में वे अपनी जान को जोखिम में डालकर सफर न करें।

End of Feed