Temples to Visit in Prayagraj: संगम स्‍नान के बाद करें बड़े हनुमान जी के दर्शन, ये हैं प्रयागराज के फेमस मंदिर

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 29, 2022, 06:30 AM IST

Famous Temple to Visit in Prayagraj: प्रयागराज में कई एतिहासिक और प्राचीन मंदिर हैं जिनकी मान्यता काफी है। आज हम ऐसे 5 विशेष मंदिरों के बारे में जानेंगे। देश दुनिया में मशहूर कुंभ नगरी प्रयागराज, तीर्थराज के नाम से भी जाना जाता है।

Temples to Visit in Prayagraj: उत्तर प्रदेश की न्यायिक राजधानी के नाम से देश दुनिया में मशहूर कुंभ नगरी प्रयागराज, तीर्थराज के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर का इतिहास सदियों पुराना है और इस शहर का वर्णन रामायण, महाभारत जैसे भारतीय धर्मग्रंथों में भी किया गया है। यह त्रिवेणी संगम गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का मिलन स्थल है। प्रयागराज धार्मिक नगरी होने के साथ ऐतिहासिक शहर भी है, जहां पर सम्राट अशोक द्वारा बनवाया ऐतिहासिक किला भी मौजूद है। इतना ही नहीं, प्रयागराज में कई एतिहासिक और प्राचीन मंदिर (Pryagraj ke prasiddh mandir) हैं जिनकी मान्यता काफी है। आज हम ऐसे 5 विशेष मंदिरों के बारे में जानेंगे।

Temples to Visit in Prayagraj: संगम स्‍नान के बाद करें बड़े हनुमान जी के दर्शन, ये हैं प्रयागराज के फेमस मंदिर

बड़े हनुमान जी का मंदिर (Bade Hanuman ji)

धर्म की नगरी प्रयागराज में संगम किनारे शक्ति के देवता हनुमान जी का एक अनूठा मंदिर है। यह पूरी दुनिया में अनूठा मंदिर है जहां पर बजरंगबली की लेटे हुए प्रतिमा का पूजा की जाती है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि संगम का पूरा पुण्य यहां पर हनुमान जी के दर्शन के बाद ही पूरा होता है।

End of Feed