महाकुम्भ में कल से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सौरभ गांगुली की पत्नी लगाएंगी ओडिशी डांस का तड़का

प्रयागराज महाकुम्भ में पवित्र डुबकी लगाने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कल यानी शुक्रवार 7 फरवरी से महाकुम्भ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है। डोना गांगुली से लेकर सुरेश वाडेकर, सोनल मानसिंह, हरिहरन और कविता कृष्णममूर्ति तक अपनी प्रस्तुतियों से संगम तट पर श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे।

प्रयागराज में संगम तट पर महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है। करोड़ों श्रद्धालु यहां पर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं और अन्य करोड़ों श्रद्धालुओं के यहां आने की उम्मीद है। गंगा-यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए यहां पर देश-विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं। महाकुम्भ सनातन की परंपराओं और संस्कृति का अनुठा संगम है। अब महाकुम्भ क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होने जा रही है। कल यानी शुक्रवार 7 फरवरी से विश्व की इस सबसे बड़े धार्मिक मेले भारत की समृद्ध संस्कृति की एक अलग ही छठा देखने को मिलेगी।

Prayagrah-kumbh cultural events

प्रयागराज महाकुम्भ में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

संस्कृति विभाग ने शानदार आयोजनों के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां पर कुछ बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें देश के बहुत ही मशहूर कलाकार यहां के गंगा पंडाल में चार दिन तक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने एक वक्तव्य में यह जानकारी दी है।

End of Feed