शहर

Goa से सीधे प्रयागराज, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

यूपी के प्रयागराज में आस्था का महापर्व महाकुंभ चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच गोवा से सीधे प्रयागराज जाने के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने महाकुंभ जाने वाले यात्रियों से भरी ट्रेन को आज यानी गुरुवार 6 फरवरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Image

Goa CM

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आस्था का महाकुम्भ चल रहा है। देश और दुनियाभर के श्रद्धालु महाकुम्भ में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। हर कोई इस महाकुम्भ में स्नान के लिए लालायित है। कई राज्यों और शहरों से महाकुम्भ के लिए स्पेशल बसें और ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने श्रद्धालुओं की एक ऐसी ही ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाई।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज यानी गुरुवार 6 फरवरी को रमाली रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। ट्रेन में सवार श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचकर संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाएंगे।

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर लगातार ढोल-नगाड़े बजते रहे। जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारों के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। बता दें कि 13 जनवरी को शुरू हुआ महाकुम्भ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि चल चलेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article