माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर केस दर्ज, 3 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2023, 04:44 PM IST

Mafia Atique Ahmed Lawyer: माफिया अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ के बाद अब उसके दूसरे वकील विजय मिश्रा भी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं।

Case File on Atique Lawyer Vijay Mishra: माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) के वकील विजय मिश्रा (Vijay Mishra) पर केस दर्ज हुआ है।अतीक के मुकदमों की कोर्ट में पैरवी करने वाले विजय मिश्रा के खिलाफ अतरसुइया थाना पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया है, बताया जा रहा है कि वकील के खिलाफ माफिया अतीक अहमद के नाम पर तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज हुआ है।

प्लाईवुड कारोबारी मोहम्मद सईद ने ये केस दर्ज कराया है, व्यापारी का आरोप है कि वकील मिश्र ने उन्हें कॉल किया और अतीक व उसके गुर्गों के नाम पर रुपयों की मांग की, आरोप लगाया गया है कि रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

End of Feed