Bageshwar Maharaj: भारत हिंदू राष्ट्र हो- प्रयागराज में बोले बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री, भक्तों की उमड़ी भीड़

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 2, 2023, 04:30 PM IST

Bageshwar Maharaj: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग उठाकर कर सुर्खियों में आए बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहां पहुंचते ही बागेश्वर वाले बाबा ने हिंदू राष्ट्र को लेकर अपनी बात फिर से दोहराई। यहां पहुंचे बाबा के भक्तों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया।

बागेश्वर महाराज (Bageshwar Maharaj) धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) गुरुवार को प्रयागराज (Prayagraj) में संगम पहुंचे और वहां स्नान किया। यहां उन्होंने संतों से मुलाकात की और अपने हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर कायम दिखे। उन्होंने कहा कि सबका साथ होगा भारत हिंदू राष्ट्र जरूर बनेगा। भारत से जातिवाद को खत्म करना है।

बागेश्वर महाराज जब निकले तो बाहर उनके इंतजार में घंटों से खड़े भक्तों ने उनके काफिले को घेर लिया। हालत ये हो गई कि उनके काफिले को निकालने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। इस दौरान जय श्री राम और बागेश्वर महाराज के नारे लगते रहे।

End of Feed