प्रयागराज के झूंसी में मचा हड़कंप; रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, हमले से किया 2 को घायल

प्रयागराज के झूंसी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में दिखाई दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी फैल गई और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Prayagraj Leopard Attack: प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुस आया। छिबैया गांव में तेंदुए के अचानक हमले से लोगों में दहशत फैल गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

Entering of Leopard in Residential Locality in Prayagraj

प्रयागराज में रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुसा

हमले के बाद तेंदुआ एक किसान के घर में घुस गया, जहां परिवार के पांच सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। किसान ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को घर के अंदर ही बंद कर दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए कानपुर से विशेष टीम को बुलाया गया है।

End of Feed