Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद का विरोधी बनकर अवैध जमीनों का कारोबार चलाने वाला अशरफ गिरफ्तार, एयरपोर्ट थाने में दर्ज थी FIR

Prayagraj News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के करीबी और हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी उर्फ अशरफ हरवारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुर्कशुदा और शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामले में वॉन्टेड था।

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में प्रयागराज कमिश्नरेट की फाफामऊ और एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे और खुद को उसका विरोधी बताकर लंबे समय से अवैध जमीनों का कारोबार करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी उर्फ अशरफ हरवारा को गिरफ्तार कर लिया है। अशरफ हरवारा लंबे समय से सरकारी कुर्कशुदा संपत्तियों और शत्रु संपत्ति के जाली दस्तावेज तैयार कर उन पर अवैध कब्जा करने के मामलों में वांछित चल रहा था।

Ashraf Harwara Arrested Prayagraj

शरफ सिद्दीकी उर्फ हरवारा की फाइल फोटो

अतीक का विरोधी बनकर गुमराह करता था अशरफ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अशरफ हरवारा ने शातिर तरीके से खुद को माफिया अतीक अहमद का विरोधी साबित कर रखा था। इस मुखौटे के पीछे वह पिछले कई सालों से प्रयागराज में अवैध जमीनों की खरीद-फरोख्त और कब्जे का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। अतीक अहमद के पुराने मुकदमों में भी अशरफ का नाम आ चुका है। उस पर सफेदपोश नेताओं और राजनीतिक संरक्षण के जरिए अपनी गतिविधियां चलाने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। कुछ समय पहले एयरपोर्ट थाना पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया था, लेकिन कथित तौर पर सत्ताधारी दल से जुड़े एक रसूखदार नेता के दबाव के चलते तब वह बच निकला था।

End of Feed