Prayagraj News: अतीक के गढ़ में फिर रंगदारी का खौफ! तमंचा ताना, 5 लाख मांगे, इनकार करने पर दी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी

प्रयागराज के मरियाडीह में हथियारों के दम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता अंकित कक्कड़ ने कुछ लोगों पर रास्ता रोककर धमकाने और रकम नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Prayagraj News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के गढ़ के रूप में चर्चित मरियाडीह में एक बार फिर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने धूमनगंज थाने में शिकायत देकर कुछ लोगों पर रास्ता रोककर हथियार के बल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अंकित कक्कड़ के अनुसार, यह घटना 29 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे गयासुद्दीनपुर स्थित एसटीपी प्लांट के आसपास हुई। उनका आरोप है कि वह वहां से गुजर रहे थे, तभी कुछ लोग हथियारों के साथ उनके सामने आ गए और उनका रास्ता रोक लिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों के पास राइफल और तमंचा था। उन्होंने अंकित से पांच लाख रुपये की मांग की और रकम देने के लिए दबाव बनाया।

Prayagraj Extortion Case

मामले को लेकर धूमनगंज थाना में एफआईआर दर्ज

परिवार को जान से मारने की धमकी

अंकित का आरोप है कि जब उन्होंने रंगदारी की रकम देने से इनकार किया तो आरोपियों ने तमंचा तानकर उन्हें धमकाया। शिकायत के मुताबिक, इस दौरान पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। मामले में अबू तैयबा, अबू लैस, हसनैन उर्फ गुड्डू भाड़, अहमद साद समेत कई अन्य लोगों के नाम शिकायत में दर्ज कराए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इनमें से कुछ लोगों के संबंध माफिया अतीक अहमद से जुड़े लोगों और उसके रिश्तेदारों से हैं। इसके अलावा कुछ आरोपियों के दबंग माशूक के लोगों और आबिद प्रधान के रिश्तेदारी से जुड़े होने का भी दावा किया गया है।

End of Feed