अतीक के गढ़ चकिया में महिलाओं की चौपाल, पद्मलोक आवास योजना से जगी घर की उम्मीद, CM योगी आज करेंगे भूमि पूजन

प्रयागराज के चकिया में सीएम योगी के दौरे से पहले महिलाओं ने पद्मलोक आवास योजना को लेकर उम्मीद जताई। महिलाओं के मुताबिक, कभी माफिया अतीक अहमद के दबदबे के लिए पहचाने जाने वाले इलाके में अब सुकून महसूस होता है।

CM Yogi Prayagraj Visit: प्रयागराज का चकिया इलाका कभी माफिया अतीक अहमद के खौफ और दबदबे के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे से पहले इस इलाके की महिलाओं के चेहरों पर डर की जगह सुकून और अपने पक्के आशियाने की उम्मीद साफ झलक रही है। जिस जमीन पर कभी माफिया का कब्जा हुआ करता था, आज उसी जगह पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास बनने जा रहे हैं।

Prayagraj

CM योगी के दौरे से पहले चकिया में महिलाओं ने आवास योजना पर जताई खुशी

स्थानीय महिलाओं ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में कहा कि इलाके में पहले माफिया और उसके गुर्गों का खौफ महसूस होता था, लेकिन अब वे सुकून और बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि माफिया की जमीन पर पक्की छत और सुरक्षित आशियाना मिलना उनके परिवारों के भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी राहत और खुशी की बात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कसारी-मसारी में पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से मध्यम वर्ग और जरूरतमंद परिवारों को अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद है।

End of Feed