प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, 10 करोड़ रुपये होने का अनुमान

प्रयागराज में एक मकान के अंदर करीब पांच मीटर खुदाई के बाद नकदी से भरे तीन स्टील के ड्रम मिले। इनमें 500 रुपये के नोटों की गड्डियां थीं। सूत्रों के मुताबिक, रकम 8 से 10 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

Prayagraj News: प्रयागराज से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों के तीन ड्रम बरामद किए गए हैं। इन ड्रमों में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी हुई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह बड़ी कार्रवाई करते हुए नकदी को अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बरामद की गई कुल रकम 8 से 10 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।

Prayagraj cash

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे तीन ड्रम (AI Image)

पांच मीटर खुदाई के बाद मिले तीन ड्रम

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव का है। पुलिस को एक मकान के अंदर भारी मात्रा में नकदी छिपाकर रखे जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मकान के अंदर खुदाई शुरू कराई। करीब 5 मीटर तक खुदाई करने पर काले रंग की पन्नी में लिपटे तीन ड्रम मिले, जिनके अंदर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। पुलिस ने मौके से नकदी को जब्त कर सील कर दिया है और संबंधित जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दे दी है।

End of Feed