Prayagraj: कसारी-मसारी में अतीक की कुर्क संपत्ति पर चल रहा था अवैध कब्जा, सगे साले समेत तीन पर FIR दर्ज

Prayagraj: प्रयागराज के कसारी-मसारी में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की कुर्क जमीन पर अवैध प्लॉटिंग करने पर अतीक के साले जकी अहमद समेत तीन लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।

Prayagraj: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की अपराध के जरिए बनाई गई संपत्तियों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी-मसारी इलाके से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां माफिया अतीक और अशरफ की पहले ही कुर्क की जा चुकी जमीन पर उनके अपने ही रिश्तेदारों ने अवैध प्लॉटिंग का धंधा शुरू कर दिया था। मामले के तूल पकड़ने और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध प्लॉटिंग को नेस्तनाबूद कर दिया था। अब इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर अतीक के सगे साले समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है।

prayagraj atiq

अतीक का साला सैफी (बाएं) और जकी (दाएं)

गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले ही कुर्क हो चुकी है जमीन

पुलिस और राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कसारी-मसारी के खाता संख्या 855 की आराजी संख्या 634/2 (रकबा 0.0830 हेक्टेयर) से जुड़ा हुआ है। यह बेशकीमती जमीन माफिया अतीक अहमद, खालिद अजीम उर्फ अशरफ और अन्य के नाम दर्ज थी। उत्तर प्रदेश सरकार के एंटी-माफिया अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त (नगर) द्वारा इस संपत्ति को पहले ही कुर्क किया जा चुका है। सरकारी जब्ती और कुर्की के बोर्ड लगने के बावजूद बेखौफ आरोपियों ने कुर्क जमीन पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनाकर प्लॉटिंग शुरू कर दी थी।

End of Feed