आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में आग की ऊंची लपटें और घना धुआं फैल गया।सोमवार रात विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ गईं और आसपास के इलाकों में घना धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय निवासी चिंतित हो गए।
विशाखापत्तनम में HPCL रिफाइनरी में आग लगी (फाइल फोटो)
आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और फायर फाइटिंग टीमें आग को नियंत्रित करने के काम में जुट गईं। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और फायर फाइटिंग टीमें आग को नियंत्रित करने में लग गईं। HPCL के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है वहीं आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
इस बड़े धमाके से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए
तेल रिफाइनरी में हुए इस बड़े धमाके से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए। घटनास्थल की तस्वीरों में आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं, जबकि पूरे इलाके में घना धुआं छा गया।धमाके के कारणों और क्या इसमें कोई घायल हुआ है, इस बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: अहमदाबाद की IT कंपनी में भीषण आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
'टैंक में रखे पदार्थ की विस्कोसिटी (गाढ़ापन) बहुत अधिक थी'
HPCL के एक अधिकारी ने बताया कि रिफाइनरी की 'रेसिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी' (RUF) में मौजूद एक 'पिच टैंक' में आग लगी। अधिकारी ने बताया कि टैंक में रखे पदार्थ की विस्कोसिटी (गाढ़ापन) बहुत अधिक थी, जिस वजह से धुआं काफी घना था। अधिकारी ने आगे कहा, 'किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है। संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन बाद में किया जाएगा।'
