Mandsaur में मतदान कर्मियों से भरी बस का एक्सीडेंट, खड़े ट्रक से हुई टक्कर, होमगार्ड जवान की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2024, 01:13 PM IST

मंदसौर में मंगलवार को मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक होमगार्ड जवान की जान चली गई और 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को मतदान हुआ और मंगलवार को मतदान कर्मियों को कार्यस्थल छोड़ने जा रही बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई है, वहीं पांच से ज्यादा घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंदसौर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को मतदान हुआ था। मतदान दलों का देर रात तक सामग्री लेकर जिला मुख्यालय पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कई क्षेत्रों के मतदान कर्मी मंगलवार की सुबह अपने कार्यस्थल की तरफ लौटे।

accident

मतदान कर्मियों की बस का एक्सीडेंट

दो लोगों की हालत गंभीर

बताया गया है कि मंदसौर से सुवासरा का एक दल बस से सवार होकर मंगलवार को अपने कार्य स्थल लौट रहा था। इसी दौरान सुवासरा में राठौर कॉलोनी के पास खड़े एक ट्रक में यह बस जा घुसी। इस हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा कर्मचारियों को चोटें आई हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed