Haldwani में भारी बारिश का कहर! अलर्ट मोड पर पुलिस और प्रशासन, नदी किनारे बसे घरों को खाली करवाया

Haldwani Rain: नैनीताल में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच हल्द्वानी में हो रही भारी बारिश के बीच पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में आ गए हैं। नदी-नालों किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही है। साथ ही लोगों से आवश्यक न होने पर यात्रा न करने की अपील की गई है।

Haldwani Rain: उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नैनीताल में मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद से नैनीताल के हल्द्वानी में नदी किनारे रहने वाले लोगों को पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का कार्य किया। भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसपी प्रहलाद नारायण मीणा समेत सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए।

Haldwani Rain

हल्द्वानी में भारी बारिश का कहर

नैनीताल सहित जिले के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी किनारे रहने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। इसी खतरे को देखते हुए आसपास रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। साथ ही पुलिस ने कई इलाकों में लोगों से आवश्यक न होने तक यात्रा न करने की सलाह दी है। देर रात पुलिस की टीम ने कई इलाकों में बारिश में बाहर न निकलने, खुद को सुरक्षित रखने और दो पहिया-चार पहिया वाहनों को पानी में न ले जाने की सलाह दी है।

End of Feed