Nagpur: दोस्तों ने छात्र के साथ किया प्रैंक, वीडियो शूट के चक्कर में पहुंच गए हवालात; जानें पूरा मामला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 06:19 PM IST

नागपुर में छात्रों को प्रैंक वीडियो शूट करना महंगा पड़ गया। दोस्त के साथ किडनैपिंग का प्रैंक करना इतना भारी पड़ा कि छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Nagpur News: आज कल लोगों पर सोशल मीडिया का ऐसा नशा चढ़ा है कि वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर में सोशल मीडिया पर एक लड़के के अपहरण का मजाक में वीडियो शूट करना चार छात्रों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने ऐसा करने के आरोप में उन छात्रों को हिरासत में ले लिया। यह घटना सोमवार सुबह की है।

jail

सांकेतिक फोटो।

नीट की तैयारी कर रहा छात्र

पुलिस ने बताया कि उन्होंने बताया कि चार छात्रों पर 11वीं कक्षा के लड़के का अपहरण करने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया। इनमें से दो ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी और दो अन्य राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

End of Feed