कानूनी शिकंजे में फंसे सांसद पप्पू यादव, गिरफ्तारी की तैयारी!, पटना आवास पर पहुंची बिहार पुलिस

बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पटना के मंदिरी स्थित सांसद के आवास पर पुलिस की टीम पहुंची है।

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पटना के मंदिरी स्थित सांसद के आवास पर पुलिस की टीम पहुंची है सांसद का दावा है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है। बताते हैं कि पप्पू यादव ने अपनी गिरफ्तारी रात की 11 बजे के बाद देने से मना कर दिया है। पुलिस पप्पू यादव को हिरासत में लेने के लिए उनके घर पर मौजूद है।

pappu yadav

कानूनी शिकंजे में फंसे सांसद पप्पू यादव (फाइल फोटो: facebook)

कहा जा रहा है कि 35 साल पुराने मामले में पप्पू यादव के आवास पर पुलिस कुर्की करने के लिए पहुंची है। पप्पू यादव ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है- बहुत शानदार बिहार पुलिस, हम NEET छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े, बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया, हमें गिरफ्तार करने पटना आवास पहुंच गई, लेकिन इससे पप्पू यादव न झुकेगा न चुप होगा, बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करकेरहेंगे! जेल भेजो या,फांसी दो पप्पू रुकेगा नहीं...

End of Feed