शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (07 Feb 2026) UP Weather Today: यूपी में बदली मौसम की चाल; तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना, जानें क्या आज बारिश होगी?

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में हाल ही में बारिश, कोहरा और ठंड के बाद अब मौसम सामान्य होने का रुख ले रहा है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव के साथ मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने की संभावना है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड और कोहरे का अनुभव जारी रह सकता है।

Image

यूपी में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (07 February 2026): उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश, कोहरे और ठंड के प्रभाव के बाद अब मौसम ने फिलहाल सामान्य होने का रुख ले लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिले अब ग्रीन जोन में हैं और अगले 3-4 दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस अवधि में न तो भारी बारिश का कोई अलर्ट है और न ही घने बादलों की चेतावनी जारी है। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड और गलन का एहसास जारी रह सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद दो दिन के भीतर तापमान में लगभग 2 डिग्री की हल्की कमी भी देखने को मिल सकती है। यानी मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं होगा, लेकिन किसी गंभीर बदलाव या तीव्र ठंड की संभावना फिलहाल नहीं है। आज 7 से 12 फरवरी के बीच, न तो पश्चिमी यूपी में और न ही पूर्वी यूपी में मौसम को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज 7 फरवरी को प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का या मध्यम कोहरा पड़ सकता है। इस दौरान हवाओं की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है। विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की गतिविधि बढ़ सकती है।

राजधानी लखनऊ में मौसम का हाल

राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि अगले दो दिनों तक तेज हवाओं का अनुभव रहेगा। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में धूप खिलने के बावजूद सुबह और शाम के समय तेज और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का अहसास बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, मथुरा, बरेली, गोंडा, बस्ती, अयोध्या मंडल सहित पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन के समय अच्छी धूप का आनंद लिया जा सकेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का या धुंधला कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

क्या है IMD का पूर्वानुमान?

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का मौसम अगले कुछ दिनों में अपेक्षाकृत स्थिर रहने का अनुमान है। आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद के तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में किसी विशेष बारिश या बर्फबारी की चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों के कारण मौसम बदल सकता है। इसके अलावा, कोहरे की कोई विशेष चेतावनी उत्तर प्रदेश के लिए नहीं दी गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article