Haryana: महिला सिपाही पदों के लिए PMT परीक्षा शुरू, सेंटर पर उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था

हरियाणा हरियाणा पुलिस में महिला सिपाही (सामान्य डयूटी) के भर्ती के लिए पीएमटी परीक्षा शुरू हुई। इसका सेंटर पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में बनाया गया है, जहां उम्मीदवारों के लिए कई सारी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

Haryana Staff Selection Commission: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि 26 जुलाई से हरियाणा पुलिस में महिला सिपाही (सामान्य डयूटी) के 1000 पदों पर भर्ती के लिए पीएमटी परीक्षा पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आरंभ हुई।

Haryana Police

हरियाणा पुलिस (सांकेतिक फोटो)।

पूरी प्रक्रिया पर रखी जा रही निगरानी

हिम्मत सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि शारीरिक मापदंड के लिए खेल विभाग से महिला कोचों की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा अन्य विशेषज्ञ भी पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। आयोग की ओर से ग्रिवेसिंस सुनने के लिए अलग से हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।

End of Feed