पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्य प्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान, आस्था-विरासत और वन्यजीव स्थलों तक आसान हुई पहुंच

पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के तहत यात्रियों की सुविधा और आराम को सबसे ज्यादा महत्व देते हुए एक पूरा यात्रा पैकेज दिया जा रहा है। इस पैकेज में गंतव्य स्थल पर ठहरने, भोजन और स्थानीय घूमने के लिए टैक्सी जैसी सभी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं।

भोपाल: प्रदेश में पर्यटन को तेज, आसान और आरामदायक बनाने की दिशा में ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ एक सफल और अहम पहल बनकर सामने आई है। इस सेवा के जरिए प्रदेश के प्रमुख आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को सीधे हवाई मार्ग से जोड़ा गया है। इनमें उज्जैन और ओंकारेश्वर के पवित्र ज्योतिर्लिंग, मैहर स्थित मां शारदा मंदिर, भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट, झीलों की नगरी भोपाल, इंदौर, ओरछा और चंदेरी की ऐतिहासिक धरोहरें तथा कान्हा और बांधवगढ़ जैसे विश्वप्रसिद्ध टाइगर रिजर्व शामिल हैं। कम समय में प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों तक आसान पहुंच होने से देश-विदेश के पर्यटक यात्रा का अनोखा अनुभव ले रहे हैं।

PM Shri

पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा

आवास, भोजन और दर्शन सहित संपूर्ण यात्रा पैकेज की सुविधा

पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के तहत यात्रियों की सुविधा और आराम को सबसे ज्यादा महत्व देते हुए एक पूरा यात्रा पैकेज दिया जा रहा है। इस पैकेज में गंतव्य स्थल पर ठहरने, भोजन और स्थानीय घूमने के लिए टैक्सी जैसी सभी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं। धार्मिक यात्रा को और आसान बनाने के लिए प्रमुख मंदिरों में दर्शन की पहले से तय व्यवस्था की गई है, साथ ही पर्यटन स्थलों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से रूबरू कराने के लिए प्रशिक्षित गाइड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, यात्रियों को हेलीपैड तक लाने और ले जाने के लिए पिक-अप एवं ड्रॉप की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे उनकी पूरी यात्रा बेहद आरामदायक और यादगार बन रही है।

End of Feed