दो दिन के वाराणसी दौरे पर आ रहे PM मोदी, हॉस्पिटल, सिग्नेचर ब्रिज समेत 6500 करोड़ के प्रोजेक्ट की देंगे सौगात

PM Narendra Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन भी करेंगे और महिला आरक्षण बिल को लेकर महिलाओं को समर्पित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह 6500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें गंगा पर बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज और BLW में जनसभा शामिल है। यह दौरा पश्चिमी और पूर्वी यूपी को जोड़ने वाले विकास कार्यों पर केंद्रित रहेगा। जानकारी के मुताबिक, पीएम संसद में पिछले दिनों महिला आरक्षण बिल संशोधन अधिनियम को समर्थन नहीं मिलने पर एक महिलाओं को समर्पित जनसभा को संबोधित करेंगे।

PM Modi Kashi Visit

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

मीडिया खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री बनारस दौरे के दौरान लोकसभा में विपक्ष के महिला आरक्षण के मुद्दे पर लाए गए संविधान संशोधन विधेयक सपा, कांग्रेस से लेकर बसपा समेत अन्य मुद्दों पर बात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दौरे पर करीब 6500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरे का सबसे प्रमुख आकर्षण गंगा नदी पर बनने वाले ‘सिग्नेचर ब्रिज’ की आधारशिला रखना होगा। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री का यह दौरा गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले हो रहा है, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार को नई गति देने का संदेश भी दिया जाएगा।

End of Feed