कश्मीर की वादियों की सैर कराएगी Vande Bharat Train, पीएम मोदी 19 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और यहां की सैर करना ज्यादातर लोगों का सपना होता है। लेकिन दुर्गम इलाका होने की वजह से बहुत से लोग कश्मीर घाटी की खूबसूरती को नहीं निहार पाते। अब चिंता की बात नहीं, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कश्मीर घाटी के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाएंगे।

जम्मू-कश्मीर में जम्मू तक वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं चालू हैं। अब ट्रेन जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों की सैर करने वाली है। जी हां, कश्मीर, जिसे घाटी भी कहते हैं, अब वहां तक भी वंदे भारत का सुहाना सफर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आगामी 19 अप्रैल को कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

PM Narendra Modi Vande Bharat

कश्मीर घाटी के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी पीएम मोदी

कश्मीर घाटी को तराई इलाके में जम्मू से जोड़ने के लिए एक नई रेल लाइन बिछाई गई है। इस रेल लाइन का नाम उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्टहै। 272 किमी के इस रेल प्रोजेक्ट से कश्मीर घाटी के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। इससे क्षेत्र में विकास की बयार आएगी और पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे और कश्मीर घाटी देश के अन्य हिस्सों से और भी तेज रफ्तार से जुड़ेगी।

End of Feed