शहर

कॉर्बेट सिटी रामनगर के होमस्टे में घुसा गुलदार, कमरे के बाहर देख पर्यटकों की रूह कांपी; देखें CCTV Footage

कॉर्बेट नेशनल पार्क में जानवरों को देखने के लिए देश और दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। लेकिन कई बार जंगल के जानवर भी आबादी वाले इलाकों की सैर पर निकल पड़ते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ रामनगर के छोई गांव में जहां एक होम स्टे के अंदर गुलदार घुस आया। देखें सीसीटीवी वीडियो -

Image

रामनगर के होम स्टे में घुसा गुलदार

Photo : Twitter

जंगल सफारी और वन्य जीवों में रूचि रखने वाले लोग बड़ी संख्या में कॉर्बेट नेशनल पार्क का रूख करते हैं। कॉर्बेट जाने वालों के लिए उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित रामनगर एक तरह से बेसकैम्प है। यहां पर कई रेजॉर्ट और होम स्टे भी मौजूद हैं, जहां पर पर्यटक जाकर रह सकते हैं। यहीं पर रात के अंधेरे में एक होम स्टे के अंदर गुलदार घुस आया। चलिए जानते हैं विस्तार से -

दरअसल इन दिनों रामनगर के ग्रामीण इलाकों में हिंसक वन्य जीवों की आबादी की ओर आवाजाही काफी बढ़ गई है। इसकी वजह से रामनगर-हलद्वानी रूट पर मौजूद गांव छोई में बार-बार गुलदार के देखे जाने से लोगों में दहशत बनी हुई है।

छोई गांव के एक होम स्टे में देर रात एक गुलदार के घुस आने का मामला पूरे रामनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में होम स्टे के अंदर कमरे के बाहर गुलदार को देख पर्यटकों में हड़कंप मच गया।

दरअसल होम स्टे के बाहर ताला लगाकर वहां मौजूद पर्यटक कमरे के अंदर चले गए। इसके बाद गुलदार सीढ़ी के रास्ते होम स्टे की दूसरी मंजिल तक पहुंच गया। गुलदार को देखकर कुत्ता जोर-जोर से भोंकने लगा। कुत्ते का शोर सुनने के बाद पर्यटक जागे और उन्होंने लाइट खोलकर देखा तो बाहर गुलदार घूम रहा था। होम स्टे में उनके कमरे के बाहर गुलदार को घूमता देखकर प्रयटकों के होश उड़ गए।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article