Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 30 दिसंबर को वंदे भारत ट्रेन सहित रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ग्रैंड रिहर्सल के दिन वंदे भारत ट्रेन सहित एयरपोर्ट और रेलवे की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी। 8 किलोमीटर रोड शो का होगा आयोजन।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी की सरकार द्वारा 30 दिसंबर को ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पीएम योगी के साथ सीएम योगी अयोध्या में उपस्थित रहेंगे। बता दे कि प्राण प्रतिष्ठा की ग्रैंड रिहर्सल के दिन यानी 30 दिसंबर को पीएम योगी अयोध्या का दौरा कर हजारों करोड़ की सौगात शहर को देंगे। इस दौरान वह अयोध्या में बने एयरपोर्ट और रेलवे का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा। सीएम योगी द्वारा दिए निर्देशों के आधार पर प्राण प्रतिष्ठा ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन अयोध्या नगरी को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा के दिन के जैसे ही सजाया जाएगा। अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को किया जाएगा। भारत रामोत्सव 2024 के लिए तैयार है।

PM Modi Will Be On Ayodhya Visit Inaugurate Railway Station Airport And Six Vande Bharat Train on December 30

पीएम मोदी करेंगे अयोध्या एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और वंदे भारत का उद्घाटन

आठ किलोमीटर लंबा रोड शो

End of Feed