मेरठ से दिल्ली अब सिर्फ 57 मिनट में, इस दिन PM मोदी दिखाएंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी

मेरठ और दिल्ली के बीच तेज और आरामदायक सफर का सपना अब साकार होने जा रहा है। 22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो भारत रैपिड रेल के अंतिम खंड और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली से मेरठ की दूरी मात्र 57 मिनट में तय होगी। 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर हाई-स्पीड ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, जबकि मेरठ मेट्रो शहर के भीतर 23 किलोमीटर के दायरे में 13 स्टेशनों पर सेवा देगी।

Rapid Rail Meerut Delhi: मेरठ और दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए एक ऐतिहासिक घड़ी आ गई है। दशकों से जिस तेज और आरामदायक सफर का सपना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग देख रहे थे, वह 22 फरवरी 2026 को सच होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दिन नमो भारत रैपिड रेल के अंतिम खंड और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली से मेरठ की दूरी सिमटकर महज एक घंटे से भी कम रह जाएगी।

rrts meerut metro inauguration pm modi

22 तारीख को प्रधानमंत्री करेंगे उद्धाटन (फाइल फोटो | PTI)

दिल्ली से मेरठ अब 57 मिनट में

नमो भारत ट्रेन का 82 किलोमीटर लंबा पूरा कॉरिडोर अब जनता के लिए खुल जाएगा। वर्तमान में यह ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चल रही है, लेकिन 22 फरवरी के बाद यह सराय काले खां (दिल्ली) से शुरू होकर मेरठ के मोदीपुरम तक अपनी पूरी रफ्तार भरेगी। ट्रायल के दौरान यह ट्रेन सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच की दूरी मात्र 57 मिनट में तय कर रही है, जो सड़क मार्ग के मुकाबले समय की भारी बचत है।

End of Feed