NCR की रफ्तार को लगेंगे पंख! PM मोदी आज करेंगे 12,930 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, मेरठ मेट्रो का होगा आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह देश के पहले 82 किमी लंबे RRTS कॉरिडोर और भारत की सबसे तेज मेरठ मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

PM Modi Meerut Visit: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के विकास को नई गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ के ऐतिहासिक दौरे पर होंगे। रविवार, 22 फरवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री करीब 12,930 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह निवेश न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शहरी गतिशीलता के एक नए युग की शुरुआत भी करेगा।

meerut metro namo bharat pti

मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का होगा उद्घाटन (फाइल फोटो | PTI)

मेरठ मेट्रो और नमो भारत का ऐतिहासिक आगाज

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12:30 बजे मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस समारोह की खास बात यह होगी कि उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री स्वयं मेरठ मेट्रो की सवारी कर मेरठ साउथ स्टेशन तक जाएंगे। इसके बाद, दोपहर करीब 1 बजे वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के विजन को साझा करेंगे।

End of Feed