शहर

दिल्ली का मौसम (21 Feb 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में गर्मी की आहट, सुबह-शाम गुलाबी ठंड बरकरार; जानें आज का मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 Feb 2026: दिल्ली में अब गर्मी की दस्तक होने लगी है। सिर्फ सुबह-शाम ही गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में कड़क धूप खिल रही है। आइए जानते हैं कि आज कैसा मौसम रहेगा।

Image

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (21 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड अब धीरे-धीरे विदा होने लगी है। सिर्फ सुबह और रात के समय ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दिन से सर्दी गायब हो चुकी है। दिन साफ रहने के कारण कड़क धूप भी खिल रही है। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। राजधानी क्षेत्र में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से ऊपर बना हुआ है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं का असर भी अब कम होने लगा है। सीधी धूप और शुष्क हवाओं के कारण लोगों को दोपहर में अब हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही यह छंट जाएगी। आसमान रहने के कारण दिन में तेज धूप निकलने की भी संभावना है। जिससे दिन में हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

दिल्ली में अगले 5 दिन मौसम का हाल

दिल्ली में अगले 5 दिन मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुनान है। इस दिन कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिन में कड़क धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 27 फरवरी तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बीते दिन की बात करें तो दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्यिस रहा, यह औसत से 2.4 डिग्री अधिक है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article