Vande Bharat Sleeper: पंजाब-वाराणसी स्लीपर वंदे भारत को हरी झंडी, इन स्टेशनों पर लेगी स्टॉप; देखें रूट-टाइम टेबल

Vande Bharat Sleeper: वाराणसी से पंजाब के छेहरटा (अमृतसर) के बीच देश की नई स्लीपर वंदे भारत 'संत रविदास एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखा दी गई है। इस ट्रेन से जुड़ी डिटेल जानने के लिए नीचे खबर पर विजिट करें।

Vande Bharat Sleeper: भारतीय रेलवे के स्लीपर वंदे भारत नेटवर्क का विस्तार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 17 जुलाई को एक और बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पंजाब के बीच चलने वाली नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई ट्रेन का नाम 'संत रविदास एक्सप्रेस' रखा गया है। इस प्रीमियम स्लीपर ट्रेन की शुरुआत से पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच रातभर की रेल कनेक्टिविटी बेहद आरामदायक और तेज हो जाएगी। इसी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नए सिरे से री-डेवलप किए गए जालंधर रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे।

vande bharat sleeper

यूपी-पंजाब के बीच चलेगी 'संत रविदास एक्सप्रेस' स्लीपर वंदे भारत

हफ्ते में 3 दिन चलेगी 'संत रविदास एक्सप्रेस'

रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में तीन-तीन बार संचालित की जाएगी। इसका प्राइमरी मेंटेनेंस पंजाब के छेहरटा स्टेशन पर होगा।

End of Feed