दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर सिर्फ 6 घंटे में, जानिए यूपी और बिहार के किन शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन

Delhi Siliguri Bullet Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के लिए एक बड़े बुलेट ट्रेन नेटवर्क की घोषणा की है, जो दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी और पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक जाएगा।

Delhi Siliguri Bullet Train: पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए गुड न्यूज है। बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को एक हाई-स्पीड रेलवे योजना की घोषणा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए एक महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन नेटवर्क की कल्पना की है।

delhi Bengal bullet train route

दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर भी शामिल

यह बुलेट ट्रेन कॉरिडोर देश की राजधानी दिल्ली को लखनऊ, वाराणसी और पटना होते हुए सीधे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से जुड़ेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दिल्ली से सिलीगुड़ी की करीब 1500 किलोमीटर की दूरी का सफर महज 6 घंटे में तय किया जा सकेगा।

End of Feed