पीएम मोदी के जन्मदिन पर खास पहल, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी 'सेवा संकल्प' बाइक यात्रा

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर से 'वडनगर से वाराणसी' सेवा संकल्प बाइक यात्रा की शुरुआत होगी। सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा में देशभर से करीब 1,000 युवा शामिल होंगे और 10 राज्यों के 193 जिलों से होकर यात्रा वाराणसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, नशामुक्ति और टीबी मुक्त भारत जैसे अभियानों के जरिए सेवा का संदेश दिया जाएगा।

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को वडनगर से 'वडनगर से वाराणसी' सेवा संकल्प बाइक यात्रा की शुरुआत होगी। सुबह 9:30 बजे वडनगर और वाराणसी से एक साथ दो दिशाओं में यात्रा रवाना होगी। वडनगर के प्रस्थान कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकरजी और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। वडनगर से यात्रा 10 अलग-अलग समूहों में रवाना होगी। प्रत्येक समूह में 25 सेवा यात्री होंगे, यानी गुजरात के इस प्रस्थान कार्यक्रम से कुल 250 सेवा यात्री शामिल होंगे। देशभर में दोनों दिशाओं से निकलने वाली यात्रा में करीब 1,000 युवा भाग लेंगे।

PM Modi Birthday

17 सितंबर को मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिवस

16 सितंबर तक वडनगर पहुंचेंगी चार उपयात्राएं

मुख्य यात्रा से पहले गुजरात के चारों जोन से 13 सितंबर को उपयात्राएं शुरू हो चुकी हैं। सौराष्ट्र जोन की यात्रा सोमनाथ, उत्तर जोन की श्यामलाजी, मध्य जोन की पावागढ़ स्थित महाकाली माता मंदिर और दक्षिण जोन की यात्रा नवसारी के उंनई माताजी मंदिर से शुरू हुई है। चारों उपयात्राएं 16 सितंबर की रात तक वडनगर पहुंचेंगी। इनके रास्ते में गांवों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों से संपर्क, नोटबुक वितरण और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद जैसी सेवा गतिविधियां की जा रही हैं। उपयात्राओं के दौरान रास्ते में आने वाली नदियों, तालाबों और खेतों के कुओं से जल एकत्र किया जा रहा है। यह जल वडनगर में एकत्र होने के बाद शर्मिष्ठा तालाब के जल के साथ हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद जलकलश को वाराणसी ले जाया जाएगा।

End of Feed